नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- Aaj ka Mausam: देश के कई राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी का दौर जारी है। कई जगहों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार जा चुका है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने एक राहत वाली खबर दी है। आईएमडी का कहना है कि देश के कुछ राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है। इसके कारण वहां तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और लोगों को तपती गर्मी से राहत मिल सकती है। आईएमडी के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सूरज की तपिश जानलेवा होती जा रही है। 24 अप्रैल को उत्तर प्रदेश का प्रयागराज 45.2degC तापमान के साथ देश का सबसे गर्म स्थान रहा। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में अगले 2-3 दिनों तक भीषण लू (Heat Wave) चलने की चेतावनी दी है। इसके अलावा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.