कानपुर, अप्रैल 1 -- कानपुर। बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में बुधवार को मूल सोमनाथ ज्योतिर्लिंग पूजन का भव्य आयोजिन हुआ। बैंगलुरु से आए स्वामी भव्य तेज ने वैदिक मंत्रोच्चार से शुरुआत की। महापौर प्रमिला पांडे, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, संजीव पाठक, डॉ अवध दुबे, डॉ एएस प्रसाद और विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजमोहन सिंह ने सहभागिता की। आर्ट ऑफ़ लिविंग फर्रुखाबाद आश्रम के ट्रस्टी दीप गर्ग ने अतिथियों का स्वागत किया। बताया, संस्था के संस्थापक रवि शंकर के मार्गदर्शन में सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के पुनर्स्थापना का यह अभियान संचालित किया जा रहा है। यह यात्रा देश के विभिन्न राज्यों से होते हुए कानपुर पहुंची है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिवलिंग के दर्शन किए। यहां साधना कौशल, सरोज, हितेश जायसवाल, सुप्रिया आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...