इटावा औरैया, मार्च 21 -- साली के घर से मूल शांति कार्यक्रम से लौटते समय पिता पुत्र हादसे का शिकार हो गए। बाइक सवार पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल होकर तड़पते रहे। सवा घंटे देरी से पहुंची एंबुलेंस से जब तक दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया तब तक पिता की मौत हो चुकी थी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। घटना चकरनगर कोतवाली क्षेत्र में हुई। औरैया के अजीतमल गिरधारीपुर के रहने वाले 42 साल के शिव कुमार अपने बेटे 13 साल के अर्पित के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी साली के बेटे के मूल शांति में शामिल होने गए थे। शुक्रवार की देर शाम को वे बाइक पर सवार होकर अपनी साली के गांव कसौआ चकरनगर से लौटते समय नगला कढ़ोरी चकरनगर रोड पर बाइक को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी दोरदार थी कि पिता पुत्र दोनों दूर जाकर गिरे। गंभीर रूप से घायल पिता पुत्र सड़क पर तड़पते रहे। र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.