मूल वेतन में बड़ी बढ़ोतरी की मांग
नई दिल्ली, जून 28 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। आठवें वेतन आयोग से केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को काफी उम्मीदें हैं। संभावना जताई जा रही है कि बेसिक सैलरी में खासी बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही, पेंशन मे भी इजाफा होगा। मौजूदा समय में आयोग विभिन्न कर्मचारी संगठनों,पेंशनभोगी संघों और राज्यों में जाकर सुझाव ले रहा हैं। अभी तक आयोग आठ से अधिक राज्यों में कर्मचारी संगठनों के साथ बैठकें कर चुका है। कर्मचारियों की तरफ से मांग की जा रही है कि फिटमेंट फैक्टर 3.83 रखा जाए। इसके पीछे कर्मचारी संगठनों का तर्क है कि बीते कुछ वर्षों में महंगाई काफी बढ़ गई है। ऐसे में कर्मचारी अपने दैनिक खर्च और बढ़ते पारिवारिक खर्चों को देखते हुए अपने मूल वेतन में बढ़ोतरी चाहते हैं। आयोग कर्मचारी संगठनों की मांग पर किस तरह से विचार करता है, यह आयोग की सिफारिशों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.