बिजनौर, अगस्त 4 -- उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के आह्वान पर मूल विद्यालय वापसी एवं अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की मांग को लेकर बीएसए कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरना-प्रदर्शन में जनपद के विभिन्न विकास खंडों से बड़ी संख्या में शिक्षामित्रों ने सहभागिता करते हुए अपनी लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग उठाई। प्रतिनिधिमंडल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से शासन को ज्ञापन प्रेषित किया। यह भी पढ़ें- शिक्षामित्रों ने मूल विद्यालय में वापसी के लिए उठाई मांगधरना प्रदर्शन का दौरान सोमवार को धरने प्रदर्शन के दौरान प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश सुचित मलिक ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षामित्रों की समस्याओं के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल की गई है, किन्तु मूल विद्यालय वापसी एवं अंतर्जनपदीय स्थानां...