बागेश्वर, जुलाई 6 -- देवेंद्र पांडे, कपकोट। शिक्षा विभाग ने विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर करने और शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए व्यवस्था के तहत अन्य विद्यालयों और कार्यालयों में तैनात शिक्षकों एवं कर्मचारियों को उनके मूल विद्यालयों में तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा के निर्देश पर उप शिक्षा अधिकारी कपकोट ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। विभाग के अनुसार लंबे समय से कई शिक्षक अपने मूल विद्यालयों के बजाय अन्य विद्यालयों और कार्यालयों में व्यवस्था के तहत कार्यरत थे। इससे उनके मूल विद्यालयों में शिक्षकों की कमी बनी हुई थी और विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। इसे देखते हुए सभी अस्थायी संबद्धीकरण समाप्त कर संबंधित शिक्षकों को मूल तैनाती स्थल पर लौटने के निर्देश दिए गए हैं।उप शि...