मूल निवासी संघ ने मनायी पेरियार की जयंती
साहिबगंज, सितम्बर 18 -- साहिबगंज। जिला मूल निवासी संघ की ओर से गुरूवार को केलाबाड़ी पोखरिया में दलितों व पिछड़ों के मसीहा पेरियार ईवी रामास्वामी नायकर की जयंती मनाई गई। अध्यक्षता अनुप लाल हरि ने की। मौके पर उनकी तस्वीर पर पुष्प अपर्ण कर सभी ने नमन किया। मौके पर आदित्य नारायण, इन्द्र देव मंडल, प्राचार्य सत्य नारायण मंडल, कोषाध्यक्ष फूल कुमार रजक आदि वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किये। मौके पर आगामी मूलनिवासी संघ के राष्ट्रीय अधिवेशन/बामसेफ के राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर सहयोग राशि सहित अन्य संभव सहयोग करते हुए अधिक से अधिक संख्या में उत्तराखंड एवं झारखंड में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने की अपील सभी मूलनिवासी बहुजन महिला,पुरुषों से की गई। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: पेरियार की जयंती मनाई, उनके विचारों पर चलने का संकल्प कार्यक्रम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.