मथुरा, अगस्त 24 -- श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद प्रकरण में हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने रविवार को वृंदावन स्थित शांति कुंज में चल रही भागवत कथा में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर उसी मूल गर्भ गृह स्थल पर पुनः बनेगा, जिसे हिंदू पक्ष भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मानता है। भागवताचार्य राकेशाचार्य की कथा में भक्तों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जन्मभूमि की लड़ाई किसी नई भूमि की मांग को लेकर नहीं, बल्कि उस मूल स्थल को लेकर है, जहां भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर को कई चार बार तोड़ा गया और अंतिम बार औरंगजेब ने मंदिर को ध्वस्त कर मूल गर्भ गृह स्थल पर मस्जिद का निर्माण करवा दिया था। उन्होंने कहा कि हिंदू पक्ष इसी मूल गर्भ गृह स्थल को वापस प्राप्त करने की न्यायिक लड़ाई लड...