मूल अभिलेखों का मिलान एक व तीन अक्तूबर को
सोनभद्र, सितम्बर 29 -- सोनभद्र। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावासों में वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले पात्र छात्र-छात्राओं के मूल अभिलेखों का मिलान और साक्षात्कार एक व तीन अक्तूबर को होगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया कि जनपद में अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए राजकीय अनुसूचित जाति (बालक) छात्रावास, विचपई राबर्ट्सगंज तथा छात्राओं के लिए राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास (बालिका), उरमौरा राबर्ट्सगंज में आवासीय सुविधा उपलब्ध है। संस्था स्तर से सत्यापन के बाद पात्र पाए गए आवेदकों के अभिलेखों का मिलान व साक्षात्कार मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग सेंटर, पंचायत रिसोर्स सेंटर, विकास भवन लोढ़ी में होगा। यह भी पढ़ें- आईटीआई में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.