गढ़वा, अप्रैल 20 -- श्रीबंशीधर नगर । स्वास्तिक मिशन सेवा आश्रम के झारखंड इकाई की बैठक रविवार को श्री बंशीधर नगर के अनिकेत पैलेस में संस्था के झारखंड प्रदेश के संरक्षक कृष्णा विश्वकर्मा की अध्यक्षता और मानव अधिकार सुरक्षा न्यूज लेटर के संपादक व उच्च न्यायालय इलाहाबाद लखनऊ पीठ के अधिवक्ता बीके द्विवेदी की उपस्थिति में हुई। बैठक में झारखंड प्रदेश संयोजक शिवकुमार विश्वकर्मा और गढ़वा जिला संयोजक अशोक शर्मा ने मानव कर्तव्य, मानव मूल्य व मानव गरिमा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त करते हुए मानव अधिकार सुरक्षा संगठन को विस्तार करने का निर्णय लिया। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने मानवीय मूल्य जीवन स्वतंत्रता समता वह न्याय मातृत्व एकता के भाव को जन-जन तक प्रत्येक ग्राम प्रखंड अनुमंडल एवं जिला कार्यालय तक पहुंचाना है। यह भी पढ़ें- सनातन, सरना और आ...