फिरोजाबाद, मई 17 -- शहर के कारखानो में बनाई जाने वाली कांच की चूड़ियों पर लगातार मूल्य वृद्धि किए जाने से परेशान चूड़ी दुकानदारों ने इसके विरोध में कारोबार बंद करने का ऐलान किया है। रविवार को संपन्न बैठक में चूड़ी दुकानदारों ने यह फैसला लिया। फिरोजाबाद बेंगल एसोसिएशन की बैठक नगर में शिवम होटल पर आयोजित की गई। जिसमें सभी चूड़ी दुकानदारो ने चूड़ी की कीमतों में बढ़ोत्तरी पर विरोध जताते हुए कहा कि चूड़ी निर्माताओं, कारखानेदारो द्वारा कोई ना कोई बहाना बनाकर कांच की चूड़ियों पर रेट बढ़ा दिए जा रहे हैं। विशेष कर सफेद चूड़ी पर आए दिन कीमतें बढ़ाई जा रही है। चूड़ी दुकानदारों ने कहा कि शहर के कुछ लोग पूरे बाजार पर हावी हो गए हैं, जिससे फिरोजाबाद के सभी दुकानदारों का ताना-बाना पूरी तरीका से बिगड़ गया है। जिसकी वजह से उनकी बाहर के व्यापारियों पर रकम ...