देहरादून, मई 4 -- देहरादून। पैसे के पीछे मत भागिए, मूल्य निर्माण पर ध्यान दीजिए, पैसा स्वयं आएगा। जो भी करना चाहें, पूरे विश्वास और बिना किसी सीमा के करें। बचत के बजाय निवेश पर ध्यान दें और दीर्घकालिक सोच रखें। यह बात सोमवार को तुलाज इंस्टीट्यूट में वॉयसेस ऑफ भारत लीडरशिप सीरीज के अंतर्गत आयोजित सत्र में सीईओ एवं एमडी, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज सुंदररमन राममूर्ति ने कही। उन्होंने कहा कि वर्तमान नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति कर रहा है और विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। मुख्य सत्र से पूर्व सुंदररमन राममूर्ति ने तुलाज इंस्टीट्यूट के ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस के संकाय सदस्यों के साथ एक राउंड टेबल बैठक भी की, जिसमें उन्होंने वित्तीय निर्णय लेने की प्रक्रिया पर अपने विचार साझा किए। इस दौरान वाइस चेयरमैन तुलाज ग्रुप रौनक जैन, वाइस प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.