सोनभद्र, मार्च 17 -- सोनभद्र। राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज, राबर्ट्सगंज में शासन के निर्देशानुसार परिषदीय परीक्षा के मूल्यांकन कार्य से पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को आयोजित किया गया। प्रात: 10 बजे से 12 बजे तक उप-प्रधान परीक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं उप-नियंत्रक डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह, राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के प्रांतीय महामंत्री डॉ. अशोक कुमार अवाक, विन्ध्याचल मंडल की मंडलीय संगठन मंत्री डॉ. आरती सिंह तथा भौतिक विज्ञान प्रवक्ता अशोक कुमार प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित रहे। प्रशिक्षुओं को उनके दायित्वों एवं जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अपराह्न एक बजे से तीन बजे तक दूसरे चरण में परीक्षक व अंकेक्षक के रूप में नियुक्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का प्रशिक्षण हुआ, जिसमें लगभग ...