पूर्णिया, जून 27 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुल्क बढ़ाने की मांग को लेकर परीक्षक मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार करेंगे। इसके निमित्त परीक्षकों ने पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह को ज्ञापन सौंप मूल्यांकन का पारिश्रमिक बढ़ाने की मांग की है। साथ ही प्रायोगिक परीक्षाओं की बकाया राशि के तुरंत भुगतान की मांग मुखर की है। इसके अलावा परीक्षकों ने अन्य विश्वविद्यालय के मुकाबले काफी कम पारिश्रमिक मिलने पर सवाल उठाया है और वर्ष 1980 में निर्धारित हुई मूल्यांकन हेतु पारिश्रमिक शुल्क को पूर्णिया विश्वविद्यालय द्वारा अब तक नहीं बढ़ाये जाने को परीक्षकों के साथ अन्याय बताया है।

कुलपति को ज्ञापन सौंप परीक्षकों ने जाहिर की नाराजगी : --- -बिहार संबद्ध शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्याक्ष प्रो विद्यानंद झा, ...