गिरडीह, जनवरी 8 -- बेंगाबाद। बेंगाबाद प्रखंड सह अंचल कार्यालय में बुधवार को समाज कल्याण विभाग द्वारा मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दिव्यांगों को सरकार की ओर से मिलनेवाली उपस्करणों की सूची तैयार की गई। मौके पर लगभग एक सौ दिव्यांगों का प्रमाण पत्रों का मूल्यांकन किया गया और दिव्यांगता के अनुकूल उन्हें मिलने वाले यंत्र के लिए चिन्हित किया गया। शिविर में प्रखंड क्षेत्र से दिव्यांगों की भीड़ लगी हुई थी। पूर्व से बने दिव्यांग पत्रों का जांच कर लाभुकों को चिन्हित किया गया इसमें वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगों मूक बधिर, पैर से दिव्यांग सहित अन्य तरह के दिव्यांगो को मिलनेवाली सुविधा के अनुरूप विभाग की ओर से सूची तैयार की गई और उन्हें शीघ्र ही दिव्यांग से संबंधित उपस्करण उपलब्ध कराए जाने का भरोसा दिया गया। बतला दें कि सामाजिक न्याय एव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.