मुजफ्फरपुर, जनवरी 3 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में मूल्यांकन-वीक्षण में लगे शिक्षक छात्रों की ऑनलाइन कक्षा लेंगे। विवि प्रशासन ने इसका निर्देश दिया है। स्नातक सत्र 2023-27 के चौथे सेमेस्टर की कॉपियों की जांच शनिवार से शुरू हो गई है। कई कॉलेजों में विभिन्न विषयों में शिक्षकों की कमी है। ऐसे में छात्र-छात्राओं की कक्षा बाधित नहीं हो, इसे लेकर यह पहल की गई है। शिक्षक छात्र-छात्राओं को लिंक उपलब्ध कराएंगे। कॉलेज प्राचार्य विवि प्रशासन को इसकी रिपोर्ट करेंगे। डीएसडब्ल्यू डॉ. आलोक प्रताप ने कहा कि मूल्यांकन कार्य में बड़ी संख्या में शिक्षक लगाए गए हैं। जनवरी में परीक्षा भी होनी है। छात्रों की उपस्थिति और सत्र पूरा करने को लेकर यह पहल की गई है। कुलपति का निर्देश है कि शिक्षण की गुणवत्ता को सुधारा जाए। मूल्यांकन और वीक्षण में लगे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.