मैनपुरी, मार्च 22 -- यूपी बोर्ड की कापियों के मूल्यांकन कार्य में परीक्षक लापरवाही कर रहे। जेडी माध्यमिक आगरा ने रविवार को चारों ही मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया। एक केंद्र पर लापरवाही बरते जाने पर दो परीक्षकों को डिबार कर दिया गया। वहीं अनुपस्थित राजकीय शिक्षकों के वेतन में कटौती और सर्विस बुक में कार्य के प्रति लापरवाह की प्रविष्टि दर्ज करने के निर्देश दिए। परीक्षकों की अनुपस्थिति को लेकर मूल्यांकन कार्य लगातार प्रभावित हो रहा। जनपद में 18 मार्च से चार मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है। पहले दिन से ही परीक्षक मूल्यांकन कार्यों में रुचि नहीं ले रहे और केंद्रों पर नहीं पहुंच रहे। चारों ही केंद्रों पर 50 प्रतिशत तक ही परीक्षकों की उपस्थिति दर्ज हो पा रही है। जिससे मूल्यांकन कार्य पिछड़ रहा है। जबकि शा...