मूल्यांकन में तेजी लाएं, समय से आए परिणाम
कानपुर, मई 29 -- कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) का 28वां दीक्षांत समारोह 10 जुलाई को है। शुक्रवार को विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार कक्ष में कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता ने तैयारी बैठक की। निर्णय लिया गया कि 27वें दीक्षांत समारोह के दौरान गठित कमेटी को ही इस बार भी आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। कुछ नए सदस्य इसमें शामिल किए जाएंगे। बैठक में परीक्षाओं के मूल्यांकन कार्य को शीघ्र पूरा कर परिणाम जल्द घोषित करने पर भी जोर दिया गया। दीक्षांत में प्रवेश प्रक्रिया को सरल बनाने पर भी सुझाव मांगे गए। बैठक में अर्थ नियंत्रक संजय राय सहित विश्वविद्यालय के सभी अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष एवं प्रोफेसर उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.