औरैया, मार्च 24 -- औरैया, संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन कार्य में जिले में तेजी बनी हुई है। मंगलवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कुल 31,251 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। इनमें हाईस्कूल की 17,540 और इंटरमीडिएट की 13,711 कॉपियां शामिल हैं। मूल्यांकन कार्य में 871 परीक्षकों की उपस्थिति दर्ज की गई। जिले में इस वर्ष कुल 3,15,177 उत्तर पुस्तिकाएं जांच के लिए आवंटित की गई हैं। इनमें से अब तक 1,31,257 कॉपियों का मूल्यांकन पूरा किया जा चुका है। हाईस्कूल की कॉपियों का मूल्यांकन नगर पालिका इंटर कॉलेज औरैया तथा श्री गजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज बिधूना में चल रहा है, जबकि इंटरमीडिएट की कॉपियों की जांच तिलक इंटर कॉलेज औरैया में की जा रही है। मूल्यांकन के लिए जिले में कुल 1,534 परीक्षक नियुक्त ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.