मूल्यांकन प्रक्रिया को विद्यार्थी-केंद्रित बनाने पर जोर
धनबाद, सितम्बर 28 -- गुरु गोविंद सिंह पब्लिक विद्यालय में मूल्यांकन एवं आकलन की प्रक्रियाओं को अधिक प्रभावी और सुदृढ़ बनाने के लिए आयोजित दो दिवसीय क्षमता विकास कार्यक्रम का रविवार को समापन हुआ। स्ट्रेंथनिंग असेसमेंट एंड इवैल्यूएशन प्रैक्टिस विषय पर आयोजित कार्यशाला में शिक्षकों को आधुनिक एवं प्रभावी मूल्यांकन पद्धतियों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान सतत एवं व्यापक आकलन, प्रश्न-पत्र निर्माण, सीखने के परिणामों के अनुरूप मूल्यांकन तथा विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति के विश्लेषण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। झारखंड पब्लिक स्कूल के प्राचार्य सुरजीत सिंह एवं स्वामी विवेकानंद स्कूल, चिरकुंडा की उप प्राचार्य स्वागता भट्टाचार्य ने रिसोर्स पर्सन के रूप में शिक्षकों का मार्गदर्शन किया। यह भी पढ़ें- शिक्षण प्रक्रिया को गुणवत्तापूर्ण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.