भदोही, अप्रैल 3 -- भदोही, संवाददाता। यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम अप्रैल माह के अंत तक आने की उम्मीदें हैं। कॉपियों के मूल्यांकन का काम पूरा हो चुका है। अंक पत्रों को अपलोड करने के बाद परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। विद्यार्थियों को परिणाम का इंतजार है। बता दें कि विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन गुरुवार को समाप्त हो गया। शिक्षा विभाग उत्तर पुस्तिकाओं को सहेजकर परिषद को भेजने की तैयारी में जुट गया है। अब सभी की नजरें परिणाम पर टिकी हैं। अंतिम दिन इंटरमीडिएट की शेष दो काॉपियां डेढ़ घंटे में जांची गईं। फरवरी में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा संपन्न होने के बाद विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया। 18 मार्च से बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हुआ। परिषद की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.