समस्तीपुर, मार्च 17 -- ताजपुर। विभिन्न सरकारी स्कूलों में वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा चल रही है। मिली जानकारी के मुताबिक विभागीय निर्देशानुसार प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों में पहली कक्षा से आठवीं कक्षा तक बीते 12 मार्च से परीक्षा संचालित है जो आगामी 19 मार्च तक चलेगी। वहीं उच्च माध्यमिक स्कूलों में 9 वीं एवं 12 वीं की परीक्षा आज से शुरू हुई है जो आगामी 24 मार्च तक चलेगी। इसी बीच बिहार दिवस की तैयारी के मद्देनजर विभाग के द्वारा एक और निर्देश जारी किये गए हैं जिसमें स्कूली बच्चों के बीच 16 एवं 17 मार्च को प्रखंड स्तर पर तथा 18 एवं 19 मार्च को जिला स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन करना है। विभाग के इस निर्देश से स्कूल प्रधान असमंजस में हैं कि बच्चों की परीक्षा लें या खेलकूद करावें। अभिभावकों में भी चिंता है कि बच्चे परीक्षा दें या खेलकूद म...