बलिया, मार्च 19 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य अब रफ्तार पकड़ने लगा है। पहले दिन बुधवार को सिर्फ 8114 कॉपियां ही जांची गई थी, जबकि दूसरे दिन 49 हजार 150 कॉपियां जांच दी गईं। इनमें इंटर की 13 हजार 499 व हाईस्कूल की 27 हजार 537 कापियां थीं। इस प्रकार जिले में चार मूल्यांकन केन्द्रों पर कुल 49 हजार 150 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। जिले के लिए करीब साढ़े पांच लाख कापियां आवंटित हुई हैं।विभागीय आंकड़ों के अनुसार राजकीय इंटर कालेज में दूसरे दिन गुरुवार को इंटर की 7182 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। जबकि कुंवर सिंह इंटर कालेज में इंटर की 6317 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन दूसरे दिन हुआ। यहां कुल एक लाख नौ हजार 127 कॉपियां आवंटित हैं।उधर, राजकीय बालिका इंटर कालेज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.