नोएडा, मार्च 7 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। एकेटीयू के संबद्ध कॉलेजों के ऐसे छात्र, जिन्होंने वर्ष 2025-26 की विषम सेमेस्टर परीक्षाओं में हिस्सा लिया था, उनके नतीजे जारी हो चुके हैं। जो छात्र परीक्षा परिणाम के मूल्यांकन को चुनौती देना चाहते हैं वे 15 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। पहले अंतिम तारीख सात मार्च थी, जिसे बढ़ा दिया गया है। एकेटीयू के परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर दीपक नगरिया की ओर से जारी सरकुलर के अनुसार विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 23 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 और 10 फरवरी 2026 से 19 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थी। छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम जारी किया जा चुका है।विद्यार्थियों को मूल्यांकन उत्तर पुस्तिका देखने के लिए 300 रुपये प्रति विषय विश्वविद्यालय में ईआरपी लॉगिन के माध्यम से ऑनलाइन जमा करना होगा। अंतिम तिथि के बाद उत्तर पुस्...