बलरामपुर, मार्च 18 -- बलरामपुर, संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के निर्देश पर जिले में बुधवार से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य दो केंद्रों पर शुरू हो गया। पहले ही दिन 1134 परीक्षकों के सापेक्ष 824 परीक्षक उपस्थित रहे, जबकि 310 परीक्षक अनुपस्थित पाए गए। मोहम्मद यूसुफ उस्मानी इंटर कॉलेज, उतरौला केंद्र पर 558 के सापेक्ष 473 परीक्षक उपस्थित रहे। यहां हाईस्कूल की 560 और इंटरमीडिएट की 180 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। वहीं एमपीपी इंटर कॉलेज केंद्र पर 576 में से 351 परीक्षक उपस्थित रहे, जहां हाईस्कूल की 212 और इंटरमीडिएट की 296 कॉपियों की जांच हुई। दोनों केंद्रों पर पहले दिन कुल 508 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य संपन्न किया गया। अभी हाईस्कूल की 77,994 और इंटरमीडिएट की 46,549 कॉपियों का मू...