बाराबंकी, मार्च 18 -- बाराबंकी। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं समाप्त होने के बाद बुधवार से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हो गया है। परीक्षा के पहले दिन ही दोनों केंद्रों पर 50 प्रतिशत डीएचई व परीक्षक अनुपस्थित रहे। पहला दिन होने के कारण मूल्यांकन के रफ्तार भी सुस्त रही। यूपी बोर्ड परीक्षाएं 13 मार्च को समाप्त होने के बाद जिला मुख्यालय स्थित राजकीय बालक व बालिका इंटर कॉलेज पर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बुधवार से शुरू हो गया। मूल्यांकन के लिए लगाए गए परीक्षकों को एक दिन पूर्व प्रशिक्षण दिया गया। इस बार एक परीक्षक पर प्रतिदिन 45 कापी की जांच का लक्ष्य रखा गया है। राजकीय इंटर कालेज पर 601 परीक्षक व 66 उप प्रधान परीक्षक की ड्यूटी लगाई गई है। इस केंद्र पर इंटरमीडिएट की 156594 उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित हैं। इसी तरह राजकीय बालिका इंटर कालेज पर 83...