शामली, मार्च 23 -- शामली। शहर के आरके इंटर कालेज में चल रहे यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सोमवार को तीव्र गति से हुआ। मूल्यांकन से 644 शिक्षकों में 90 परीक्षक अनुपस्थित रहे। जिनको नोटिस जारी किया गया। मंगलवार को शहर के आरके इंटर कालेज में चल रहे मूल्यांकन के पांचवे दिन उपनियंत्रक प्रधानाचार्य प्रमोद कुमर ने बताया कि मूल्यांकन का कार्य समय से पूर्ण कर लिया जायेगा। यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। अभी तक कुल प्राप्त 125854 पुस्तिकाओं में से इंटर की 11966 तथा हाईस्कूल की 29983 पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा हो गया है। मंगलवार को कुल नियुक्त 644 शिक्षकों में 90 परीक्षक अनुपस्थित रहे है। उक्त शिक्षकों को उपस्थित होने का नोटिस दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्ता...