उन्नाव, मार्च 20 -- उन्नाव। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चन्देल गुट) के संरक्षक व शिक्षक विधायक राज बहादुर सिंह चन्देल के नेतृत्व मे प्रदेशीय मंत्री रमाशंकर मिश्र ( मुन्ना ), मंडल संयोजक वीरेन्द्र विक्रम सिंह, जनपदीय संगठन के जिलाध्यक्ष हरिहरप्रसाद दीक्षित व जिला मंत्री रामशंकर समेत पदाधिकारियों ने चारों मूल्यांकन केन्द्रों पर शिक्षकों से समस्याओं की जानकारी ली। उन्हें समाधान के लिए आश्वस्त किया। इस दौरान सत्य नारायण सिंह, सूर्य कान्त तिवारी, विनोद अवस्थी, सत्येन्द्र दीक्षित, मदन मोहन शुक्ला, योगेश दीक्षित, रमेश चन्द्र गुप्ता, चन्द्र प्रकाश शुक्ला ( छुन्ना) आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...