अयोध्या, मार्च 13 -- अयोध्या, संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च से प्रारम्भ होकर एक अप्रैल तक चलेगा। मूल्यांकन चार केन्द्रों पर किया जाएगा। जिसके लिए स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अमित कुमार भट्ट ने बताया कि राजकीय इंटर कालेज फतेहगंज में अवर अभियंता चन्दन कुमार, एमएमएलएल इंटर कालेज रिकाबगंज में अवर अभियंता अंकित पाण्डेय व राजकीय इंटर कालेज में अवर अभियंता अर्जुन यादव तीनों सिचाई खंड अयोध्या विभाग से तथा एमपीएलएल आदर्श इंटर कालेज धारा रोड में रक्षा यादव अवर अभियंता सरयू नहर खंड को स्टैटिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है। वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक पवन कुमार तिवारी ने बताया कि अपर सचिव क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी से प्रेषित मूल्यांकन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.