मुजफ्फर नगर, मार्च 21 -- मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड प्रयागराज की कापियों का मूल्यांकन कार्य शुरू हो गया है। मुजफ्फरनगर में तीन इंटर कालेजों में इंटरमीडिएट व हाईस्कूल की करीब तीन लाख से अधिक बोर्ड कापियों का मूल्यांकन कार्य पूरा होना है। इसके लिए 1533 परीक्षक कापियों के मूल्यांकन के लिए तैनात किए हैं, लेकिन अभी तक केंद्रों पर 1181 की ही उपस्थिति दर्ज हुई, जबकि 352 परीक्षक गैर हाजिर चल रहे हैं। डीआईओएस ने गैर हाजिर परीक्षकों की जानकारी तलब की है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं 12 मार्च को पूर्ण हो गई है। बोर्ड परीक्षा का परीक्षा परिणाम जल्द से जल्द घोषित करने के लिए शासन पूरी तैयारी में है। 18 मार्च से बोर्ड परीक्षा की कापियों का मूलयांकन भी शुरू कर दिया गया है। शिक्षा विभाग अधिकारी बताते हैं कि जिले में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.