देवरिया, मार्च 21 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले में यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की रफ्तार तेज हो गई है। तीन दिनों में हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की 1,46,953 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया है। वहीं केवल शुक्रवार को मूल्यांकन केन्द्रों पर 1640 परीक्षकों ने 52, 827 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बुधवार से शुरू हो गया है। यह मूल्यांकन कार्य जिले में पांच केन्द्रों पर किया जा रहा है। मूल्यांकन के लिए जिले में 6,58,068 उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित हैं। जिसमें पिछले तीन दिनों में पांचों केन्द्रों पर 1,46,953 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ है। इनमें हाईस्कूल की 95,279 एवं इण्टरमीडिएट की 51,674 उत्तर पुस्तिकाएं श...