आरा, मार्च 19 -- बिहिया। निज संवाददाता प्रखंड के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के छात्रों की परीक्षा का मूल्यांकन कार्य बिहिया के कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर पर गुरुवार से शुरू हो गया। यह मूल्यांकन कार्य 24 मार्च तक संचालित किया जाएगा। इसके बाद 30 मार्च को शिक्षक-अभिभावक बैठक आयोजित कर परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। मूल्यांकन कार्य कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर के संचालकों एवं समन्वयकों की देखरेख में कराया जा रहा है। इस दौरान प्रखंड स्तरीय एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों की ओर से मूल्यांकन प्रक्रिया का गहन निरीक्षण भी किया जा रहा है, ताकि कार्य पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न हो सके। मालूम हो कि विभाग की ओर से 12 से 19 मार्च तक प्रखंड के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के छात्रों की परीक्षा आयोजित की गयी थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.