मैनपुरी, मार्च 19 -- उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद ने यूपी बोर्ड की कापियों के मूल्यांकन में ड्यूटी लगाए जाने से नाराजगी व्यक्त की है। प्रधानाचार्यों का कहना है कि उनके पद की गरिमा के प्रतिकूल मूल्यांकन कार्य में अंकेक्षक की ड्यूटी लगाई गई है। जिसका वह विरोध करते हैं। इस संबंध में डीआईओएस को एक ज्ञापन सौंपा गया। गुरुवार को उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष अजय यादव के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य डीआईओएस कार्यालय पहुंचे। यहां प्रधानाचार्यों ने शिक्षा निदेशक माध्यमिक लखनऊ के नाम डीआईओएस सतीश कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि प्रधानाचार्यों को परिषदीय उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में अंकेक्षक के रूप में परिषद द्वारा ड्यूटी लगाई गई है। नियुक्ति पत्र भी जारी किए गए हैं जो पद के अनुसार गरिमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.