प्रयागराज, मार्च 27 -- प्रयागराज, संवाददाता। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान 'परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024' के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को हुआ। प्रशिक्षण प्रभारी वीरभद्र प्रताप व अब्दुल मोहयी ने प्रतिभागियों को सर्वेक्षण की प्रक्रिया, मूल्यांकन और डेटा प्रबंधन की जानकारी दी।डायट प्राचार्य राजेंद्र प्रताप ने इसे शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने का महत्वपूर्ण कदम बताया। प्रशिक्षण में समूह चर्चा और प्रायोगिक गतिविधियों के माध्यम से शिक्षकों को व्यवहारिक ज्ञान दिया गया, जिसे प्रतिभागियों ने उपयोगी बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...