पटना, मार्च 11 -- पटना जिला स्वास्थ्य समिति के जिला मूल्यांकन एवं अनुश्रवण पदाधिकारी का शराब पीते एक वीडियो वायरल है। वायरल वीडियो में वे एक समूह में शराब का सेवन करते नजर आ रहे हैं। हालांकि हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो कहां का और कब का है इस बाबत भी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। हालांकि, वीडियो के वायरल होने के बाद आला अधिकारियों ने भी इसपर संज्ञान लिया है। मामले में जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने कहा कि वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी। यदि कोई अधिकारी दोषी पाए जाते हैं उनपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.