मैनपुरी, मार्च 18 -- यूपी बोर्ड की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन बुधवार से शुरू हो गया। जनपद में बनाए गए चार केंद्रों पर कार्य तो शुरू हुआ मगर पहले दिन आधे से अधिक परीक्षक, उप प्रधान परीक्षक भी मूल्यांकन केंद्रों पर नहीं पहुंचे। जिससे कापियां उम्मीद के मुताबिक चेक नहीं हो सकी। पहले दिन महज 14143 कापियां ही चेक हो सकी। हालांकि मूल्यांकन केंद्रों से जुड़े लोग आज गुरुवार से मूल्यांकन कार्य गति पकड़ने की बात कह रहे हैं। यूपी बोर्ड की कापियों का मूल्यांकन 18 मार्च से एक अप्रैल तक होगा। बुधवार को पहले दिन मूल्यांकन केंद्रों पर परीक्षकों, उप प्रधान परीक्षकों की संख्या बेहद कम रही। जिससे मूल्यांकन कार्य प्रभावित हुआ। नगर के राजकीय इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र पर पहले दिन 1632 कापियां चेक हुईं। यहां कुल परीक्षक, उप प्रधान परीक्षक 326 में से 118 ही उ...