पलामू, अगस्त 17 -- मेदिनीनगर,प्रतिनिधि। पलामू में 24 अगस्त से शुरू होने वाले मेरा विद्यालय निपुण, मैं भी निपुण 2.0 के मूल्यांकनकर्ताओं का प्रशिक्षण मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय गर्ल्स (केजी स्कूल) में शुरू हुआ। प्रशिक्षण का उदघाटन जिला शिक्षा अधीक्षक सुभाष अनुराग एक्का और मास्टर ट्रेनर नंदकिशोर कुमार, पूजा सिन्हा, नीरज कुमार पांडेय,लालकृष्ण भारद्वाज,अविनाश रंजन आदि ने संयुक्त रूप से किया। जिले के 2478 स्कूलों का मूल्यांकन किया जाएगा। इसमें वर्ग एक से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के अलावे स्कूलों के स्थितियों का मूल्यांकन किया जाएगा। मास्टर प्रशिक्षकों ने मूल्यांकनकर्ताओं को मूल्यांकन की प्रक्रिया, निर्धारित मानकों, ऑनलाइन प्रविष्टि तथा विद्यालय एवं बच्चों से संबंधित आकलन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। मास्टर प्रशिक्ष...