बिहारशरीफ, अगस्त 22 -- मूल्यवर्द्धक डेयरी उत्पादों की सुविधाओं को करना होगा आधुनिक कोलकाता में राष्ट्रीय डेयरी विकास मिशन की कार्यशाला, दूध खरीद से लेकर कोल्ड चेन तक मजबूत करने पर जोर बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय डेयरी विकास मिशन के तहत कोलकाता में पूर्वी क्षेत्र के राज्यों के डेयरी सहकारी संघों की कार्यशाला हुई। इसमें बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के सहकारी डेयरी महासंघों एवं दुग्ध संघों के वरीय अधिकारियों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला का आयोजन राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड और भारत सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग की ओर से किया गया। बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य पालन एवं पशु संसाधन विभाग के सचिव सह कॉम्फेड के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक समेत कई अधिकारियों ने कार्यशाला में भाग लिया। उन्होंने कहा कि विश्वास और पारदर्शि...