मुंगेर, अप्रैल 18 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर स्थित गायत्री शक्तिपीठ में शुक्रवार को उपजोन स्तरीय एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, इस कार्यशाला में जमालपुर सहित मुंगेर, बांका और भागलपुर जिले के कुल 345 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मौके पर शांतिकुंज हरिद्वार के पूर्वी जोन समन्वयक घनश्याम देवांगन ने कहा कि मूल्यनिष्ठ समाज और श्रेष्ठ मनुष्यता के निर्माण के लिए परिष्कृत व्यक्तित्व की अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि गायत्री मिशन जागृत आत्माओं के दैवीय संगठन के माध्यम से युग ऋषि आचार्य श्रीराम शर्मा के श्रेष्ठ चिंतन और तपस्विता के आधार पर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि तपे-तपाए और संस्कारित व्यक्तित्व ही समाज में व्याप्त चुनौतियों और प्रतिकूलताओं का सामना करते हुए देव संस्कृति की स्थापना का...