नई दिल्ली, जुलाई 13 -- 13 जुलाई 2026 का दिन मूलांक 9 वालों के लिए बोलने और फैसला लेने की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। मंगल की तेज ऊर्जा आपको सक्रिय रखेगी, लेकिन आज के दिन का मूलांक 4 आपको याद दिलाएगा कि हर काम की बुनियाद मजबूत होनी चाहिए। आज आपकी एक सही बात बड़ी सफलता दिला सकती है, तो वहीं गलत या बिना सोची-समझी बात नुकसान भी पहुंचा सकती है। इसलिए उत्साह के साथ-साथ संयम बनाए रखना जरूरी होगा।मूलांक 9 का लव राशिफल आज रिश्तों में आपकी बातों का खास असर रहेगा। दिल में जो कुछ है, उसे कहने का मन बनेगा, लेकिन तरीका बहुत मायने रखेगा। अगर पार्टनर या परिवार का सदस्य आपकी उम्मीद के मुताबिक व्यवहार ना करे, तो तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें। मंगल आपको सीधा बनाता है, पर कभी-कभी नरमी की कमी आ जाती है। सिंगल लोग आज किसी से खुलकर बात कर सकते हैं, लेकिन पहल...