मूलसलाधार बारिश से जलभराव, परिषदीय स्कूलों में आज अवकाश
पीलीभीत, जुलाई 21 -- पीलीभीत। तराई के जिले में झमाझम बारिश से सरकारी कार्यालय कैंपस, स्कूल-कालेज और खेल मैदान पानी से लबालब हो गया। कैंपस में कई-कई फिट पानी भरने से आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल कैंपस में पानी भरने से परिषदीय स्कूलों में 21 जुलाई को अवकाश घोषित कर दिया है। 40 मिमी. बारिश के बाद हर तरफ मानसून का पानी अब आफत सा बन गया। हजारा क्षेत्र में जहां एक तरफ मकान दरकने लगे। तो वहीं स्कूल जा रही शिक्षका की कार चंदोई के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। शहर के निचले इलाकों में जलभराव दिखा। खेत खलिहान लबालब हो गए। सोमवार को सुबह से झमाझम बारिश होने से मौसम के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश के पानी से जनपद मुख्यालय के ड्रमंड राजकीय इंटर कालेज के खेल मैदान और आसपास कई फिट पानी भर गया, जिससे आवागमन में परेशानी का सामना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.