लातेहार, जून 28 -- लातेहार। सदर प्रखंड की सीसी पंचायत अंतर्गत जीरमिनियाटांड़ गांव के हरदी डोढ़ा निवासी एतवा उरांव का परिवार आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। समाजसेवी रमेश उरांव ने कहा कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रयासों के बावजूद अति सुदूरवर्ती क्षेत्रों के लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पूरी तरह नहीं पहुंच पा रहा है। एतवा उरांव ने बताया कि वे पिछले कुछ दिनों से बीमार हैं और परिवार आर्थिक व स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं है और लोग पास से बहने वाली छोटी नदी का पानी पीने को मजबूर हैं। यह भी पढ़ें- हर घर नल-जल योजना की सफलता के दावे फेल,पेयजल संकट से जूझ रहे हैं लोग बरसात के मौसम में उन्हें दूर से पानी लाना पड़ता है। उन्होंने बताया कि उनका कच्चा मिट्टी का मकान काफी ज...