जौनपुर, जुलाई 31 -- जलालपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया के तहत गुरुवार को क्षेत्रीय सचिव वाराणसी भास्कर मिश्रा ने बयालसी इंटर कॉलेज जलालपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। क्षेत्रीय सचिव ने परीक्षा कक्षों, शौचालय, बाउंड्री वॉल, विद्युत व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, इंटरनेट, प्रयोगशाला, पेयजल व्यवस्था तथा स्ट्रांग रूम सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि परिषद के निर्देशानुसार केवल उन्हीं विद्यालयों को बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा, जहां सभी मूलभूत सुविधाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप उपलब्ध होंगी। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलने पर क्षेत्रीय सचिव ने प्रधानाचार्य ...