मूलभूत सुविधाओं को सशक्त बनाना हमारी प्राथमिकता: नरेंद्र नेगी
रिषिकेष, अप्रैल 5 -- नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि नगर क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना नगर पालिका की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और पेयजल जैसी सुविधाओं को मजबूत किए बिना समग्र विकास संभव नहीं है। रविवार को नगर पालिका परिषद डोईवाला क्षेत्र के वार्ड नंबर 2, 6, 8 और 15 में नवनिर्मित इंटरलॉकिंग टाइल सड़क का उद्घाटन पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने किया। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में लगभग 35 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग टाइल सड़क का निर्माण किया गया। इंटरलॉकिंग टाइल से बनी सड़कें टिकाऊ होती हैं और बरसात के मौसम में जलभराव और कीचड़ की समस्या से भी राहत दिलाती हैं, जिससे नागरिकों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलती है। उन्होंने कहा कि चार वार्डों में बनी यह इंटरलॉकिंग सड़क विकास की द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.