मूलभूत सुविधाओं को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
सोनभद्र, जून 23 -- डाला। विकासखंड चोपन अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटा के टोला मिटिहिनिया में ग्रामीण महिलाओं ने आवास, बिजली एवं पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर दीपू शर्मा के नेतृत्व मे प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए मूलभूत सुविधाएं जैसे आवास, बिजली, पानी समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं की मांग की। युवा समाजसेवी दीपू विजय शर्मा ने कहा कि मिटीहिनिया में बिजली के पोल लगाए जाने के बाद भी लगभग एक वर्ष बीत चुका है, लेकिन अब तक तार खींचकर विद्युत आपूर्ति शुरू नहीं की गई है। इससे ग्रामीण आज भी अंधेरे में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि हर घर जल योजना के अंतर्गत भी गांव में अब तक घर-घर नल कनेक्शन एवं टोटी नहीं लगाई गई है, जिससे ग्रामीणों को पेयजल के लिए भारी कठिनाइयों का सामना करना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.