मूलभूत सुविधाओं को तरसा खडिया बहुल बिरकेरा टांगराटोली
गुमला, मई 29 -- रायडीह प्रतिनिधि प्रखंड की सुरसांग पंचायत अंतर्गत बिरकेरा टांगराटोली में गुरुवार को युवा समाजसेवी कमल किशोर किसान की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में गांव की मूलभूत समस्याओं,विशेष कर पेयजल संकट और सड़क निर्माण को लेकर चर्चा की गई। ग्रामीणों ने बताया कि जनजातीय खड़िया समुदाय बहुल इस गांव में आजादी के 78 वर्ष बाद भी बुनियादी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। गांव के लोग आज भी स्वच्छ पेयजल के लिए लगभग एक किमी पैदल चलकर कुएं से पानी लाने को मजबूर हैं। गांव में लगे चापाकल लंबे समय से खराब पड़े हैं,लेकिन शिकायत के बावजूद मरम्मत नहीं कराई गई।ग्रामीणों यह भी पढ़ें- चूआं व झरने का गंदा पानी पीने को विवश पहाड़िया परिवार ने कहा कि सरकार द्वारा जारी टोल फ्री नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया गया,लेकिन कोई समाधान नहीं न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.