अंबेडकर नगर, मार्च 16 -- अम्बेडकरनगर। भारतीय मछुआ महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री शंखलाल मांझी ने एक प्रेस कांफ्रेंस में मछुआ समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि मछुआरा समुदाय आज भी अपने अधिकारों और मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहा है, लेकिन सरकार की नीतियां उनके हितों के अनुरूप नहीं हैं। जलाशयों, नदियों और तालाबों से जुड़े अधिकारों में भी मछुआरों को वंचित किया जा रहा है, जिससे उनकी आजीविका प्रभावित हो रही है। कहा कि जिले में भारतीय मछुआ महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें संगठन के पुनर्गठन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। बताया कि आगामी 5 अप्रैल को महापुरुष निषाद राज की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई जाएगी। इस अवसर पर मछुआ समाज के लोगों ...