मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जी रहे तेतरिया टांड के ग्रामीण, सड़क-पानी-स्वास्थ्य संकट से बढ़ी परेशानी
बोकारो, मई 24 -- पेटरवार प्रखंड की अरजुवा पंचायत स्थित तेतरिया टांड टोला के ग्रामीण वर्षों से मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जीवन गुजारने को मजबूर हैं। करीब 150 की आबादी वाले इस टोले में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य और सिंचाई जैसी बुनियादी समस्याएं आज भी जस की तस बनी हुई हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत और प्रखंड स्तर पर कई बार गुहार लगाने के बावजूद समस्याओं के समाधान की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई। कच्ची सड़क बनी ग्रामीणों की बड़ी परेशानी
कच्ची सड़क बनी ग्रामीणों की बड़ी परेशानी ग्रामीणों के आवागमन के लिए मेरुदारु से तेतरिया टांड तक करीब दो किलोमीटर लंबी एकमात्र कच्ची सड़क है। वर्षों से ग्रामीण इस सड़क के पक्कीकरण की मांग जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से करते आ रहे हैं, लेकिन अब तक कोई कार्य शुरू नहीं हो सका है। गर्मी और सर्दी में लोग किसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.