रिषिकेष, दिसम्बर 29 -- विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना भाजपा की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पेयजल, सड़क, बिजली और स्वास्थ्य जैसी आवश्यक सुविधाओं को लेकर सरकार लगातार काम कर रही है और विकास कार्यों को धरातल पर उतारा जा रहा है। सोमवार को जौलीग्रांट वार्ड नंबर चार में आयोजित कार्यक्रम में विधायक बृजभूषण गैरोला ने 90 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नलकूप निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि नलकूप निर्माण से जौलीग्रांट और बड़ोवाला क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध रहेगा, जिससे लंबे समय से चली आ रही जल समस्या का समाधान होगा। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि नलकूप निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए, ताकि आमजन को शीघ्र इसका लाभ मिल सक...