मूलभूत समस्याओं को लेकर विधायक ने डीएम से की मुलाकात
काशीपुर, अप्रैल 22 -- शहजाद सिद्दीकी, जसपुर। क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को लेकर विधायक ने डीएम से मुलाकात की। वहीं, ग्राम प्रधान ने भी गांव के विकास कराने को पत्र सौंपा। बुधवार को विधायक आदेश चौहान ने रुद्रपुर जाकर डीएम नितिन भदौरिया से मुलाकात की। साथ ही नगर क्षेत्र के कई मुददों पर चर्चा कर उनका निस्तारण कराने को कहा। डीएम ने मुददों को हल कराने को अफसरों को निर्देश दिए। वहीं, ग्राम प्रधान मुजाहिद ने भी ग्राम भगवंतपुर में पार्क एवं पुस्तकालय बनाने को पत्र सौंपा। डीएम ने सीडीओ को मामले में कार्रवाई करने को कहा है। इस दौरान शैलेंद्र गहलोत, सर्वेश चौहान, राहुल, अभिषेक, आफताब आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.